मैं भी चाहता हूँ की हुस्न पे ग़ज़लें लिखूँ मैं भी चाहता हूँ की इश्क के नगमे गाऊं* *अपने ख्वाबों में में उतारूँ एक हसीं पैकर* *सुखन को अपने मरमरी लफ्जों से सजाऊँ ।* *लेकिन भूख के मारे, ज़र्द बेबस चेहरों पे* *निगाह टिकती है तो जोश काफूर हो जाता है* *हर तरफ हकीकत में क्या तसव्वुर में * *फकत रोटी का है सवाल उभर कर आता है ।* *ख़्याल आता है जेहन में उन दरवाजों का* *शर्म से जिनमें छिपे हैं जवान बदन * *जिनके **तन को ढके हैं हाथ भर की कतरन* *जिनके सीने में दफन हैं , अरमान कितने * *जिनकी **डोली नहीं उठी इस खातिर क्योंकि* *उनके माँ-बाप ने शराफत की कमाई है* *चूल्हा एक बार ही जला हो घर में लेकिन * *सिर्फ़ मेहनत की खायी है, मेहनत की खिलाई है। * *नज़र में घूमती है शक्ल उन मासूमों की * *ज़िन्दगी जिनकी अँधेरा , निगाह समंदर है ,* *वीरान साँसे , पीप से भरी धंसी आँखे* *फाकों का पेट में चलता हुआ खंज़र है।* *माँ की छाती से चिपकने की उम्र है जिनकी* *हाथ फैलाये वाही राहों पे नज़र आते हैं ।* *शोभित जिन हाथों में होनी थी कलमें * *हाथ वही बोझ उठाते नज़र आते हैं ॥ * *राह में घूमते बेरोजगार नोजवानों को* *देखता हूँ तो कलेजा मुह चीख उठता है* *जिनके दम से कल रोशन जहाँ होना था* *उन्हीं के सामने काला धुआं सा उठता है।* *फ़िर कहो किस तरह हुस्न के नगमें गाऊं* *फ़िर कहो किस तरह इश्क ग़ज़लें लिखूं* *फ़िर कहो किस तरह अपने सुखन में* *मरमरी लफ्जों के वास्ते जगह रखूं ॥* *आज संसार में गम एक नहीं हजारों हैं* *आदमी हर दुःख पे तो आंसू नहीं बहा सकता ।* *लेकिन सच है की भूखे होंठ हँसेंगे सिर्फ़ रोटी से* *मीठे अल्फाजों से कोई मन बहला नही सकता । । *

Comments

Popular posts from this blog

जीवन का सार

शर्म आती है... सचमुच, शर्म आती है...

Holi Festival